Sunday, August 5, 2018

कैसे सेक्स की अवधी बढ़ाएं

कैसे सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)

2 तरीके:सेक्स से पहलेसेक्स के दौरान..
चाहे आप नियमित रूप से शीघ्रपतन (premature ejaculation) का अनुभव करते हों (आदमियों में पाई जाने वाली एक आम सेक्स समस्या), या बस यूँ ही सेक्स की अवधि बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हों, कारण जो भी हो लेकिन ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को सेक्स के दौरान और सेक्स के पहले जल्दी उत्तेजित होने से रोक सकते हैं। कैसे ये जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
विधि

1
सेक्स से पहले

  1. 1
    शांत और पॉजिटिव रहें: शीघ्रपतन (Premature ejaculation (PE) उतनी ही शारीरिक समस्या हैं जितनी मानसिक। खुद को सेक्सुअली कमजोर मानकर अपने आप को कोसना शुरू न कर दें। खुद पर शंका और डर की बजाय सेक्स को आत्मविश्वास, आत्म सम्मान, और सकारात्मक नजरिए से लेना आपके और आपके साथी के लिए आवश्यक परिवर्तन ला सकता है।
2

स्वयं के साथ "अभ्यास" करें: हस्तमैथुन (masturbation) पूरी तरह स्वास्थ्यप्रद और स्वाभाविक है, और नियमित रूप से इसे करना आपको स्टैमिना बनाने और शीघ्र पतन से आपको बचाने में सहायता कर सकता है,[१] और यहाँ तक कि यह तनाव और व्यग्रता से भी आपको आराम दिलवाता है। इसके अलावा, आप जितना ज्यादा समय खुद के साथ व्यतीत करते हैं उतना स्वयं के शरीर से परिचित होते हैं ताकि आप पहचान सकें कि कब आप जरूरत से ज्यादा उत्तेजित हो जातें हैं। इस तरीके से, सेक्स के दौरान, आप जान सकते हैं कि कब रफ़्तार कम करनी है या देर हो जाने के पहले कब पोजीशन बदलनी है।

  • 3
    अगर संभव हो तो एक रेगुलर सेक्स पार्टनर की तलाश करें: आदमियों में किसी नई महिला के साथ पहली बार में विशेष रूप से उत्तेजित हो जाने की प्रवत्ति पाई जाती है, विशेष रूप से यदि वो ऐसी महिला हो जिसके प्रति वो लम्बे समय से आकर्षित हो। समझने का प्रयास करें कि कभी कभी ये "आप" वास्तविकता में होते ही नहीं है, इसके बजाय, ये आपके आकर्षण और "उस महिला" के साथ हमबिस्तर होने की इच्छा बस होती है। और इसमें कोई बुराई नहीं है।
    • सिर्फ एक साथी वाले रिश्ते में होना आपके सेक्स में बहुत सुधार लाने का एक बेहतरीन तरीका है, और आप एक इंसान के साथ जितना अधिक समय व्यतीत करते हैं , आप सेक्स के दौरान उतना ही अधिक सहज और आत्मविश्वासी हो जायेंगे।
  • 4
    कंडोम पहनें: बहुत से आदमी शिकायत करते हैं कि कंडोम सेक्स के दौरान आनंद और सवेंदनशीलता को कम कर देते हैं, पर अगर आप बिस्तर में अधिक समय बिताना चाहते हैं, तो ये वो चीज हो सकती है जिसकी आपको जरूरत है। और, निसंदेह, इसमें अनचाहे गर्भ और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज से बचने का अतिरिक्त बोनस भी शामिल है।
  • 5
    शराब, तम्बाखू, और दूसरे ड्रग्स को कम करें: इन पदार्थों का अधिक मात्र में उपयोग आपके स्खलन को नियंत्रित करने की क्षमता में बाधा डालता है
  • 6
    एक टोपिकल दवा का उपयोग करें: डेसेंसिटाइजिंग स्प्रे (desensitizing sprays) और क्रीम का वर्षों से पुरुषों को ज्यादा समय सेक्स कर पाने में सहायता के लिए उपयोग किया जाता रहा है पर उत्तेजना के क्षय और साथी में इनका स्थानांतरण जैसे इनके साइड इफ़ेक्ट की वजह से इनका बहुत प्रसार नहीं हो पाया। अब सोखने वाली तकनीक के साथ टोपिकल स्प्रैस की एक नई श्रृंखला उपलब्ध है जो शिश्न की त्वचा के नीचे स्खलन को नियंत्रित करने वाली नस पहुंच कर हल्का ऐनस्थेटिक प्रभाव डालते हैं, ये पुरूषों में ज्यादा अच्छा नियंत्रण और अच्छी उत्तेजना उपलब्ध करवाते हैं और सामान्यतः महिलाओं तक स्थानांतरित नहीं होते। वर्तमान में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं।
    • ये सभी मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं हैं। इंटरनेट पर "पेनिस स्प्रे" लिख कर ऑनलाइन आर्डर करने के लिए इसे खोजें।

  • 2
    सेक्स के दौरान

    1. 1
      फोरप्ले (सम्भोग पूर्व क्रीड़ाएं) को ना छोड़े: अध्ययन बताते हैं कि जो जोड़े संभोग पूर्व की क्रियायों में लिप्त होते हैं वो ऐसा ना करने वाले जोड़ों से ज्यादा लम्बे समय तक सेक्स का आनंद उठा पाते हैं।[३]सीधे सम्भोग में ना जाकर, आलिंगन, चुंबन, एक दूसरे को स्पर्श आदि चीजों के लिए कुछ समय निकालें। आप संभोग पूर्व क्रीड़ाओं (foreplay) में जितना अधिक समय गुजारेंगे, उतना ही आप बिस्तर में ज्यादा समय साथ में गुजार पाएंगे।
      • अगर आप फॉरप्ले में अधिक उत्तेजित हो जाते हैं, तो उसे जो भी कर रही है वो करने से रोक दें और उस पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करें।
    2. 2
      अक्सर पोजीशन परिवर्तित करें: यह आपका ध्यान दूसरी ओर ले जा सकता है। इसके अलावा, भिन्न भिन्न सेक्स पोजीशन को आजमाना सेक्स को अधिक रोमांचक बना सकता है और सुनिश्चित कर सकता है कि दोनों साझेदार संतुष्ट हैं।
      • साथ ही, महिला मित्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अस्थाई रूप से सेक्स को रोकने में भयभीत ना हों।
    3. 3
      अपना ध्यान भंग करने का प्रयास करें: अगर आप सेक्स के दौरान ज्यादा ही उत्तेजित हो जाएँ, तो खुद का ध्यान उत्तेजना से हटा कर बिलकुल असंबंधित स्थिति पर लगाने का प्रयास करें, जैसे कार्य या स्कूल। अस्थाई रूप से अपने ध्यान को कहीं और लगाना आपको शांत होने और गति कम करने में सहायता कर सकता है।
      • जो भी आप सोचें, सुनिश्चित करें कि ये सोच आपको किसी भी तरह सेक्सुअली उत्तेजित ना करे।
    4. 4
      गहरी और धीमी सांस लें: कई पुरुष धीमी और गहरी साँसे लेने पर अपने सेक्स का समय बढ़ा हुआ पाते हैं। इसका सम्बन्ध इस तथ्य से हो सकता है कि सांस लेना हमें शांत रहने में मदद करता है। अपने पेट में गहरी सांस भरने का प्रयास करें। अपने पेट को सांस भरते हुए फूलने का अहसास करें। धीमे से, छोड़ने के पहले दो या तीन सेकंड सांस रोकना भी मददगार हो सकता है। यह सांस रोकना शांति और शक्ति एकत्रित करने का प्रभाव दे सकता है।
    5. 5
      महिला मित्र को नियंत्रण में रहने दें: व्यक्ति जो नियंत्रण में है वो सामान्यतः ज्यादातर आनंद का अनुभव कर पाता है; महिला मित्र को नियंत्रण में रहने देना आपके द्वारा महसूस की जा रही संवेदनशीलता कम करने में सहायता कर सकता है।
    6. सलाह
    • कम से कम शुरुवात में, सेक्स को अपेक्षाकृत धीमी रफ़्तार पर रखें। अपनी उग्रता को अगर संभव हो तो नियंत्रण में रखें, और याद रखें सेक्स रेस नहीं होता।
    • सेक्स के पहले गुनगुने पानी से स्नान करें।
    • ये उपाय इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) में सहायता नहीं करेंगे, ये शिश्न में उत्थान पाने और उसे बनाये रखने में असमर्थता होती है।[४] अगर आपको लगता है कि आपको ED हो सकता है, तो अपने लिए सही इलाज के विकल्प को खोजने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
    • आनंद ले। अगर आप आनंद लेते हैं और थोड़ी बहुत हसी-ठिठोली करते है तो यह बहुत अच्छा हो सकता है, बाद में चॉक्लेट या केक भी ऑफर करके आजमाया जा सकता है।
    • हमेशा सहज रहें और महिला मित्र को आपको छूने दें। रोमांचित भी हों और आप जो हैं वही रहने का प्रयत्न करें।
    • महिला मित्र/पुरुष मित्र को सेक्सुअल लुक्स दें।
    • शिश्न के आधार क्षेत्र को तनाव से बचाने का प्रयास करें। आपका दिमाग इस तनाव को पहचानता है और आपको स्खलन के लिए प्रेरित करता है। आप जितने शांत रहेंगे, उतना ही अधिक आनंद महसूस करेंगे और उतना ही ज्यादा समय तक रुके रह सकेंगे।

    No comments:

    Post a Comment