Monday, August 6, 2018

गर्भावस्था में संभोग करने का सही तरीका

  • गर्भावस्था में संभोग के दौरान पति को खास ख्याल रखना चाहिए।
  • गर्भावस्‍था के दौरान संभोग में किसी नए प्रयोग को करने से बचें।
  • संभोग करते हुए कुछ पोजिशंस का खास ध्‍यान रखना जरूरी होता है।
  • हमेशा ध्यान रहे कि महिला पर बहुत ज्यादा दबाव न पड़े।


गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान काफी सतर्क हो जाती है। वह हर समय न सिर्फ अपने होने वाले बच्चे बल्कि अपने स्वास्थ्‍य की भी अच्छे से देखभाल करती है। गर्भावस्था में सतर्कता के चलते वे अपने पति से  शारीरिक तौर पर हर संभव दूरी बनाने की कोशिश करती हैं।  लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो स्वस्थ गर्भावस्था में कर सकते हैं संभोग। लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति नाजुक होने के कारण या फिर कॉम्पलीकेशन होने की वजह से डॉक्टर उन्हें संभोग न करने की सलाह देते हैं। क्या हर व्यक्ति के लिए नौ महीने तक संयम रखना संभव है। ऐसे में उसका पत्नी से अलगाव होने की संभावना बढ़ जाती है। इन स्थितियों को रोकने के लिए आइए जानें गर्भावस्था में कैसे करें संभोग।


गर्भावस्था के दौरान संभोग करते हुए कुछ पोजिशंस का ध्‍यान रखना जरूरी है। ऐसे में कुछ पोजीशंस के माध्‍यम में सुरक्षित संभोग किया जा सकता है जिससे होने वाले बच्‍चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    पोजीशन 1
    पुरुष और महिला एक दूसरे के सामने लेट जाएं। महिला अपना बायां पैर पुरूष के शरीर पर रख दे। इस अवस्‍था में संभोग करने से गर्भ को झटके नहीं लगते।
    पोजीशन 2
    महिला पीठ के बल टखने मोड़कर अपनी टांगें पुरूष के कंधे पर रख कर सेक्‍स करें। इससे पेट पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा।
    पोजीशन 3
    पुरुष कुर्सी पर बैठें और महिला पुरूष के उपर बैठ संभोग करें तो भी सेफ सेक्‍स किया जा सकता है।

      • गर्भावस्‍था के दौरान संभोग तो करें लेकिन किसी प्रकार के नए प्रयोग को करने से बचें।
      • हालांकि गर्भावस्‍था में प्रसव पीड़ा से पहले तक सेक्‍स किया जा सकता हैं लेकिन गर्भवती महिला को तकलीफ होने या फिर असहज महसूस होने पर ऐसा न करें।
      • डॉक्टर्स स्वस्थ गर्भावस्था में सेक्स करने के लिए मना नहीं करते लेकिन सुरक्षित संभोग करने की सलाह देते हैं।
        • कुछ शोधों में ये परिणाम निकले हैं कि स्वस्थ गर्भावस्था और बच्चे की अच्छी ग्रोथ होने पर गर्भावस्था के अंतिम सप्ता हों तक में संभोग करना सुरक्षित होता है। लेकिन वही चिकित्सिकों के मुताबिक, पहले तीन महीने और अंतिम तीन महीने संभोग न करें तो अच्छा  है, हालांकि बीच के तीन महीने में संभोग से कोई फर्क नहीं पड़ता।
        • बहरहाल, संभोग गर्भावस्था में कभी भी हो लेकिन महिला की इच्छा के विरूद न हो साथ ही सावधानी का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।
        • गर्भावस्था में संभोग के दौरान पति को खास ख्याल रखना चाहिए और ध्यान रहे महिला पर बहुत ज्यादा दबाव न पड़े।
        • गर्भावस्था में संभोग कैसे करें इस बारे में आप अपने सलाहकार से जानकारी ले सकते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय कुछ अवस्थाओं का खास ध्यान रखना होता है। कुछ अवस्थाएं ऐसी हैं, जिन्हें बनाकर सेक्स करने से बच्चे पर प्रभाव नहीं पड़ता।
        • कुछ व्यायामों के माध्यम से भी संभोग किया जा सकता है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।

      No comments:

      Post a Comment