Tuesday, September 25, 2018

सुवर्णसंधी


मेरी पत्नी सहवास में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेती, जबकि मुझे हर दिन सहवास करना अच्छा लगता है। क्या सभी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में सहवास की इच्छा कम होती है

सवाल: मेरी पत्नी सहवास में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेती, जबकि मुझे हर दिन सहवास करना अच्छा लगता है। क्या सभी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में सहवास की इच्छा कम होती है या फिर यह व्यक्तिगत समस्या है कुछ लोगों के मन में यह गलत धारणा होती है कि हस्तमैथुन, स्वप्न मैथुन, यौन अपराध, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होते हैं। इसी कारण कुछ लोग सोचते हैं कि पुरुष ज्यादा कामुक होते हैं। हालांकि ऐसे पुरुषों की संख्या भी कुछ कम नहीं है, जो यह सोचते हैं कि महिलाएं ज्यादा कामुक होती हैं। इसका कारण यह है कि एक बार क्लाइमैक्स पर पहुंचने के बाद भी अगर महिलाओं को पर्याप्त उत्तेजना दी जाए तो वह कई बार क्लाइमैक्स पर पहुंचने की क्षमता रखती हैं, जो पुरुष के लिए मुमकिन नहीं। पुरुष एक बार क्लाइमैक्स पर पहुंच गया तो दूसरे सहवास के लिए तैयार होने में उसे वक्त लगता है। वह दूसरे सहवास के लिए तुरंत उत्तेजित नहीं हो सकता। इसी वजह से कई बार ऐसा लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा कामुक होती हैं। मेरे अनुभव में सेक्स में दिलचस्पी व्यक्ति विशेष, माहौल, पार्टनर की पसंद, आकर्षण जैसी बहुत-सी चीजों पर निर्भर करता है। इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ भी कहना सही नहीं है। 

Friday, August 17, 2018

सवालः मेरी एक सेक्स से जुड़ी समस्या है, हालांकि इसे लेकर मैं श्योर भी नहीं हूं। जब भी मैं पार्टनर से सेक्स करता हूं, बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाता हूं। क्या मैं नामर्द हूं? कोई कैसे पता करे कि वह नामर्द है? क्या इसका इलाज मुमकिन है?

सवालः मेरी एक सेक्स से जुड़ी समस्या है, हालांकि इसे लेकर मैं श्योर भी नहीं हूं। जब भी मैं पार्टनर से सेक्स करता हूं, बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाता हूं। क्या मैं नामर्द हूं? कोई कैसे पता करे कि वह नामर्द है? क्या इसका इलाज मुमकिन है?
जवाबः आपका कहना है कि जब आप पार्टनर के साथ सहवास करते हैं तब जोश इतना बढ़ जाता है कि आप कंट्रोल नहीं कर पाते और सीधे क्लाइमैक्स पर पहुंच जाते हैं। यह नामर्दगी की नहीं, जल्दी डिस्चार्ज की समस्या है। पुरुषों के मामले में सेक्स के दौरान चार अवस्थाएं होती हैं - ख्वाहिश (कामेच्छा), प्राइवेट पार्ट में तनाव, प्रवेश (सहवास) और क्लाइमैक्स (डिस्चार्ज)। जहां तक बात नामर्दगी की है तो इस बीमारी में पुरुष प्राइवेट पार्ट में न तो सही तनाव ही आता है और अगर जो आता भी है वह बरकरार नहीं रह पाता कि वह खुद को या पार्टनर को संतुष्ट कर सके। चूंकि आपको तनाव होता और कामेच्छा भी भरपूर होती है, इस लिहाज से आपको नामर्दगी की बीमारी नहीं है। वैसे, पहले नामर्दगी को लाइलाज माना जाता था लेकिन अब इसका इलाज 100 फीसदी संभव है। किसी भी उम्र में इसका इलाज मुमकिन है। कहते हैं न कि सेक्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। 

जहां तक बात आपके जल्दी डिस्चार्ज होने की है तो आप डिपॉक्सिटीन 60 एमजी (Depoxitin 60mg) की 1 गोली, 1 गिलास पानी के साथ सेक्स से एक घंटे पहले ले सकते हैं। इसका असर 4 घंटे तक रहता है और इसे 24 घंटे में एक बार लिया जा सकता है। इससे ज्यादातर जल्दी डिस्चार्ज की समस्या में फायदा होता है। कई बार प्राइवेट पार्ट के आगे के हिस्से के अधिक सेंसिटिव होने से भी ऐसी समस्या आ सकती है। इसके लिए आप मार्केट में मौजूद संवेदना कम करने वाली क्रीम या स्प्रे का सहारा ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि सहवास से पहले क्रीम लगाए हुए हिस्से को पानी से धो लें, वरना प्रवेश के बाद आपके पार्टनर की प्राइवेट पार्ट की संवेदना कम हो जाएगी। इसका पर्मानेंट इलाज अश्विनी और वज्रोलि जैसी योग मुद्राओं से भी संभव है। जब तक जल्दी डिस्चार्ज की समस्या रहे तब तक एक या दूसरी तरह से अपने पार्टनर को संतुष्ट जरूर करें क्योंकि संभोग का मतलब ही है बराबर का भोग (आनंद)! 

नोट : एक और नुस्खा है, पुरुष जब पेशाब करें तो रुक-रुक कर करें यानी पेशाब करते वक्त थोड़ा रुकें (लगभग 1 सेकंड) और फिर जारी रखें। ऐसा करने से भी कभी-कभी सहवास में अधिक वक्त मिलेगा। इसकी वजह यह है कि दिमाग यह नहीं समझता कि आप किस लिक्विड (पेशाब या सीमेन) को शरीर से बाहर निकाल रहे हैं। ऐसा करने से क्लाईमैक्स तक पहुंचने का वक्त अपने आप बढ़ जाएगा। 

सवाल-मेरी शादी को 5 साल हो गए हैं। मुझे सहवास की इच्छा भी होती है, प्राइवेट पार्ट में तनाव भी होता है लेकिन कोशिश करने के बाद भी सफल सहवास नहीं कर पाता। क्या वजह हो सकती है, कोई इलाज

सवाल-मेरी शादी को 5 साल हो गए हैं। मुझे सहवास की इच्छा भी होती है, प्राइवेट पार्ट में तनाव भी होता है लेकिन कोशिश करने के बाद भी सफल सहवास नहीं कर पाता। क्या वजह हो सकती है, कोई इलाज
जवाब- यह आम समस्या है। कई बार समस्या आपमें हो सकती है और कई बार आपके पार्टनर में भी हो सकती है। आपका कहना है कि इच्छा बराबर होती है तनाव भी ठीक से आता है लेकिन प्रवेश कराने में दिक्कत है। कई बार पुरुषों को स्त्री के प्राइवेट पार्ट की रचना की सही जानकारी न होना भी इस तरह की समस्या का कारण होता है। बेहतर यही होगा कि प्रवेश पार्टनर की सुविधानुसार हो और इस काम में वह आपकी मदद करें। एक तो उन्हें अपनी शारीरिक रचना की जानकारी बेहतर है और उन्हें यह भी मालूम है कि वह कब तैयार हैं।

पहली रात में बहुत दर्द होता है या खून आता है इस तरह की बातें भी डर पैदा करती हैं। इस वजह से सहवास के दौरान स्त्री के प्राइवेट पार्ट के अगले हिस्से में संकुचन आ जाता है। खौफ की वजह से ही दोनों पांव भी साथ आ जाते हैं। इस स्थिति में भी परेशानी आ सकती है। यह मानसिक समस्या है। भय दूर करके, हकीकत समझा कर और व्यवहार में बदलाव लाने से ही समस्या का सही इलाज संभव है। ऐसा लग सकता है कि परेशानी आपकी है लेकिन पार्टनर की जांच भी उतनी ही जरूरी है।

वक्त बढ़ाने वाले कॉन्डम

बाजार में कई तरह के कॉन्डम आते हैं। मैंने सुना है, एक कॉन्डम ऐसा भी आता है जो सेक्स के टाइम को 1 घंटे तक बढ़ा सकता है। क्या यह सही है?- एक पाठक 
कॉन्डम का मकसद यह होता है कि पीनस का पार्टनर के प्राइवेट पार्ट से सीधा संपर्क न हो। इससे महिला गर्भवती नहीं होती। कॉन्डम यूज करने की दूसरी वजह यह होती है कि इससे एड्स जैसी बीमारियों से बचाव हो जाता है। सही तरीके से कॉन्डम का इस्तेमाल करना कुछ वैसा ही है जैसे एक कंकड़ से दो पक्षी मारना। बढ़ती जनसंख्या पर रोक लग सकती है और एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। कुछ कॉन्डम पीले कॉन्डम कहलाते हैं। अगर किसी को जल्दी स्खलित हो जाने की समस्या है तो सेक्स के वक्त वह इस कॉन्डम को यूज कर सकता है। इससे उसके स्खलन का वक्त बढ़ सकता है। दरअसल, इस कॉन्डम के अंदरूनी हिस्से में लोकल एनेस्थेटिक लगा होता है, जो पीनस के आगे वाले संवदेनशील हिस्से को थोड़ा सुन्न कर देता है। कुछ लोगों में पीनस का आगे का हिस्सा ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे लोगों के लिए ये कॉन्डम ज्यादा कारगर हो सकते हैं। जहां तक सेक्स का समय 1 घंटे तक बढ़ने की बात है, तो यह गलत है

उत्तेजना की चिंता से हो जाओ बेफिक्र...

सवाल: 28 साल का हूं। मैंने इंटरनेट पर एक विडियो में देखा कि जिस तरह लोग जिम में बायसेप्स बनाने के लिए डंबल से एक्सर्साइज करते हैं, उसी तरह अपने प्राइवेट पार्ट के लिए भी अगर एक्सर्साइज करें तो स्टैमिना में बढ़ोतरी होती है। मैंने 200 ग्राम वजन के साथ 5 से 10 मिनट के लिए प्राइवेट पार्ट वाली एक्सर्साइज की, लेकिन मेरी हालत पतली हो गई। अब मुझे उत्तेजना महसूस नहीं होती है। पॉर्न मूवी देखने के बाद भी प्राइवेट पार्ट में तनाव नहीं आ पाता। लोगों ने बताया कि प्राणायाम से फायदा होगा, उसे भी किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। क्या करूं? -एक पाठक 
जवाब: आपने स्टैमिना बढ़ाने के लिए जो तरीका अपनाया था, वह सही नहीं है। लोग वेट लिफ्टिंग करते हैं अपनी बायसेप्स और बॉडी के मसल्स को मजबूत करने के लिए, लेकिन ध्यान रहे कि पुरुष के प्राइवेट पार्ट में मसल्स होते ही नहीं हैं। हकीकत यह है कि आप अपनी स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए मस्तिष्क की मजबूती चाहिए न कि प्राइवेट पार्ट की। दरअसल, अक्सर ऐसी घटना के बाद लोग प्राइवेट पार्ट में उत्तेजना की ओर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने लगते हैं कि उत्तेजना होती है कि नहीं। शायद उत्तेजना में कमी इसी का असर है। 

मैं आपसे एक प्रश्न पूछ रहा हूं कि आप सांस ले रहे हैं? क्या आप सचमुच सांस ले रहे हैं?... आप सवाल सुनने से पहले सांस ले रहे थे, लेकिन अहसास नहीं था। अब आपको अहसास हो गया है। उसी तरह से आप जितना ध्यान उत्तेजना पर केंद्रित करेंगे, उतनी ही उत्तेजना में कमी आएगी। जितने बेफिक्र रहेंगे, उत्तेजना उतनी ही जल्दी वापस आएगी। सच तो यह है कि एक ही अवस्था में चिंतित और उत्तेजित होना नामुमकिन है। जब भी नेगेटिव ख्याल दिमाग में आए या उत्तेजना होती है कि नहीं जैसी बातें बार-बार दिमाग में आए तो 4 से 5 बार लंबी-लंबी सांस लेना शुरू कर दें। इससे आपकी चिंता में काफी कमी आ सकती है और चिंता से मुक्ति आपका एक मात्र इलाज है। 

क्या महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाती है वायग्रा?

सवाल: क्या मैं वायग्रा ले सकती हूं या फिर मेरे लिए कोई दूसरा विकल्प है? -एक पाठिका 

जवाब: जब टेस्ट के तौर पर औरतों को वायग्रा दी गई तो उससे कोई फायदा नहीं हुआ था। दरअसल, महिलाओं में सहवास के चार चरण हैं: 1. कामेच्छा या ख्वाहिश, 2.ल्यूब्रिकेशन (उत्तेजना का बैरोमीटर), 3. प्रवेश, 4. क्लाइमेक्स या चरमसीमा 

इन चार चरणों में कहीं भी गड़बड़ी हो तो उसका कारण ढूंढकर उसका सही इलाज किया जा सकता है। वहीं, पुरुषों में कामेच्छा के बाद प्रवेश के लिए प्राइवेट पार्ट में सही तनाव का होना जरूरी है। अगर तनाव ठीक से नहीं आए तो वायग्रा की गोली उसे ठीक करने में सहायता करती है। मिसाल के तौर पर अगर किसी को 25 फीसदी तनाव आया हो तो यह गोली उसे बढ़ाकर 95 फीसदी तक आसानी से ले जा सकती है। 

यह गोली भूखे पेट बेहतर असर करती है। सीधे शब्दों में कहें तो यह गोली पुरुषों के लिए फायदेमंद है लेकिन महिलाओं के लिए किसी काम की नहीं। अगर किसी महिला की ख्वाहिश कम रहती है तो उसका मानसिक कारण भी हो सकता है और शारीरिक कारण भी। इसकी जड़ तक जाकर इलाज किया जा सकता है। 

मैं 47 साल का हूं। मुझे एक ही रात में एक से ज्यादा बार सहवास करने में दिक्कत होती है।

सवाल: मैं 47 साल का हूं। मुझे एक ही रात में एक से ज्यादा बार सहवास करने में दिक्कत होती है। पहले मैं आसानी से ऐसा कर लेता था। इस वजह से मेरी पत्नी काफी नाखुश रहती है। मैंने कुछ दवाएं भी ली थीं जिनका कुछ खास असर नहीं हुआ। मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब: इस बात को अच्छी तरह समझ लें कि सहवास कितनी बार करने से ज्यादा जरूरी है कैसे करते हैं। संभोग का सही मतलब है, बराबर का आनंद। अगर यह दोनों को मिल रहा है तो फ्रीक्वेंसी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पार्टनर की एक ही रात में कई बार सहवास की इच्छा होती है तो ऐसा यकीनन करें, लेकिन रास्ते दूसरे भी हैं। बस जरूरी है कि अपने पार्टनर को मंजिल पर पहुंचाना। रास्ता कौन सा चुनते हैं, इसका महत्व नहीं है। उम्र के साथ-साथ कुछ फर्क जरूर पड़ता है। फ्रीक्वेंसी घट सकती है लेकिन गुणवत्ता वैसी ही बनी रहती है। सहवास में चरमसीमा का आनंद आखिरी दम तक बना रहता है। 

नोट: किसी भी तरह की दवाई अपने डॉक्टर के सलाह के बिना न लें। 

प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन है, क्या करूं?

प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन है, क्या करूं?

सवाल: मैं 24 साल का हूं मुझे अपना प्राइवेट पार्ट ऊपर की तरफ कुछ टेढ़ा लगता है। कहीं इससे मेरी सेक्सलाइफ में कोई परेशानी तो नहीं खड़ी हो जाएगी? 

जवाब: प्राइवेट पार्ट में थोड़ा टेढ़ापननॉर्मल-बात है। किसी का भी प्राइवेट पार्ट उत्तेजित होने पर शरीर से 90 डिग्री का कोण नहीं बनाता। ये राइट-लेफ्ट या ऊपर-नीचे, किसी भी तरफ 
थोड़ा झुका होता है। इससे प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होती। यह वैसा ही है, जैसे दरवाजे से भीतर जाते वक्त जरूरी है भीतर जाना, फिर चाहे थोड़ा सिर ऊपर हो या नीचे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

प्राइवेट पार्ट में तनाव से होता है दर्द

प्राइवेट पार्ट में तनाव से होता है दर्द

सवाल: मेरी उम्र 42 साल है। शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। पिछले 4-5 महीने से जब भी प्राइवेट पार्ट में तनाव आता है तो इसमें दर्द होता है। प्राइवेट पार्ट में थोड़ा टेढ़ापन भी महसूस होता है। क्या इससे सहवास करने में कोई परेशानी होगी? -एक पाठक 

जवाब: इस उम्र में कई बार प्राइवेट पार्ट में कैल्शियम युक्त एक क्लॉटिंग बन जाती है, जिसकी वजह से तनाव आने पर इसमें थोड़ा दर्द का अहसास होता है। कभी-कभी प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन भी आ जाता है। इस बीमारी का नाम 'पायरोनीज' है। बेहतर यह होगा कि आप प्राइवेट पार्ट का अल्ट्रासोनॉग्रफी करवा लें। इसमें 1000 रुपये के लगभग खर्च आएगा। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप इस बीमारी से ग्रसित हैं या नहीं। सोनॉग्रफी की रिपोर्ट के साथ किसी अच्छे हॉस्पिटल के यूरॉलजिस्ट से मिलें। वैसे, अगर सहवास के समय प्रवेश में परेशानी नहीं है तो सर्जरी करवाने की खास जरूरत नहीं है। 

मेरे एक टेस्टिस का साइज बड़ा है, क्या सेक्स में दिक्कत आएगी?

मेरे एक टेस्टिस का साइज बड़ा है, क्या सेक्स में दिक्कत आएगी?

सवाल: मेरा एक टेस्टिस बड़ा हो गया, हालांकि इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मुझे अजीब सा लगता है। क्या मुझे इसकी वजह से शादी के बाद संबंध बनाने या बच्चा पैदा करने में परेशानी होगी? 
जवाब: अगर आपको लगता है कि एक टेस्टिस बड़ा हो गया है तो घबराने जैसी कोई बात नहीं। कई बार टेस्टिस के बाहरी आवरण में पानी भर जाता 

Thursday, August 16, 2018

ज्यादा टाइम नहीं पार्टनर की संतुष्टि जरूरी

ज्यादा टाइम नहीं पार्टनर की संतुष्टि जरूरी

सवाल: मैं पार्टनर के साथ 2 से 3 घंटे तक सहवास करना चाहता हूं। मुझे बताएं कि मैं 100 एमजी देसी वायग्रा का किस तरह उपयोग करूं? -एक पाठक 





जवाब: सहवास में तीन स्टेज होते हैं। फोरप्ले, प्ले(सहवास) और आफ्टर प्ले। इन तीनों में से फोरप्ले को ही ज्यादा टाइम देना चाहिए। क्योंकि जो मजा सफर में है वह मंजिल में नहीं। 
फोरप्ले के दौरान जब आपका पार्टर प्रवेश के लिए तैयार हो जाए, तभी प्रवेश करें। क्योंकि पार्टनर प्रवेश के लिए तैयार है या नहीं, यह बात वही बता सकता है। वहीं क्लाइमेक्स के बाद भी कुछ टाइम अपने पार्टनर के साथ बिताएं। ताकि उसे ऐसा न लगे कि उसे नींद की गोली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। सहवास में टाइम कितना लंबा खींचना है इस पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। जरूरी है संतोष/संतुष्टि। सिर्फ 3 मिनट का सहवास भी संतुष्टि देने वाला हो सकता है। 

नोट: सहवास का आनंदायक और खूबसूरत होना जरूरी है ना कि इसमें ज्यादा समय लगाना।

तो जल्दी क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंचेंगे आप!

सवाल: मैं 24 साल का हूं। मेरे प्राइवेट पार्ट की फोर स्किन निचले हिस्से से जुड़ी हुई थी और पीछे नहीं जाती थी। 2 साल पहले मैने circumcision (पुरुष के प्राइवेट पार्ट के आगे की स्किन को हटाने के लिए किया गया ऑपरेशन) कराया, लेकिन ऑपरेशन के बाद परेशानी शुरू हो गई। मैं शीघ्रपतन का शिकार हो गया हूं। सीधे कहें तो मेरी परफॉर्मेंस कम हो गई है। अब सहवास में पहले जैसा आनंद भी नहीं आता। इस तरह की समस्या ऑपरेशन से पहले नहीं थी। क्या शीघ्रपतन की समस्या ऑपरेशन के कारण हो रही है/ जल्द ही मेरी शादी होने वाली है। क्या इसका कोई उपचार है -एक पाठक 

Wednesday, August 15, 2018

जानें, प्राइवेट पार्ट के साइज से क्यों नहीं पड़ता फर्क

सवाल: मैं 40 साल का हूं। मुझे कोई बीमारी नहीं। लेकिन मेरा प्राइवेट पार्ट दिन-ब-दिन छोटा होता जा रहा है। कृपया कोई इलाज बताएं? 
जवाब: जब कोई आदमी टेंशन में हो तो उस वक्त प्राइवेट पार्ट में कुछ वक्त के लिए खून कम हो जाता है और ऐसा महसूस होता है कि इसका साइज घट गया है। जब आप तनाव-मुक्त हो जाएंगे तो प्राइवेट पार्ट सामान्य स्थिति में आ जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो जितनी फिक्र करेंगे, यह उतना ही सिकुड़ जाएगा और जितना बेफिक्र हो जाएंगे, वह फिर से अपनी नॉर्मल साइज का हो जाएगा। सच तो यह है कि एक ही अवस्था में चिंतित

हस्तमैथुन : शाप की वरदान? समज, गैरसमज आणि तथ्य

हस्तमैथुन : शाप की वरदान? समज, गैरसमज आणि तथ्य
लैंगिक सुखाशी संबंधित असणार्या गोष्टींवर मोकळेपणाने न बोलण्याची एक सर्वमान्य प्रथा आपल्याकडे पहिल्यापासून चालत आलेली आहे. मुलगा किंवा मुलगी वयात येताना त्याच्या शरीरात अनेक बदल होत असतात. पौगंडावस्थेत असताना होणारे हे बदल समजून घेणे, मानसिक पातळीवर ते बदल स्वीकारण्याची ताकद असणे, यासाठी त्या मुलाला/मुलीला योग्य मार्गदर्शनाची गरज असते. ते मार्गदर्शन मिळाले नाही तर प्रत्येक मुलामध्ये?मुलीमध्ये सेक्स, लैंगिक सुख, विरुध्द लिंगाच्या समवयस्क व्यक्तीशी होणारे आकर्षण याबद्दल अत्यंत चुकीच्या समजुती विकसित होत जातात.

मेरे12 साल के बेटे को लग रही है मास्टरबेशन की लत, क्या करुं?

मेरे12 साल के बेटे को लग रही है मास्टरबेशन की लत, क्या करुं?

मैं 12 साल के बच्चे की मां हूं। मेरा बच्चा बड़ा हो रहा है और वह अपनी प्राइवेट बातें मुझसे शेयर करता है। उसने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया है। मेरे पति और मैंने उसे समझाया है कि बार-बार ऐसा करना ठीक नहीं है लेकिन वह कहता है कि उसे लगता है कि वह रोज ऐसा करे। वह साबुन का भी इस्तेमाल करता है जिसकी वजह से उसे पेशाब करने में भी दिक्कत होने लगी है। मैं नहीं चाहती कि उसे इसकी आदत हो जाए। मुझे क्या करना चाहिए? 
जवाब- आपको और आपके पति को यह सकारात्मक कदम लेने के लिए बधाई। उसे एक सेक्स एजुकेटर के पास ले जाइए जो उसे गाइड कर सके। उसे समझाइए कि मास्टरबेट करना नॉर्मल है लेकिन इसपर नियंत्रण होना चाहिए। किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा नुकसान करती है। मास्टरबेशन को कम करने के लिए उसे अन्य कामों में व्यस्त रहना चाहिए। उसे अकैडमिक्स, शारीरिक और मानसिक ऐक्टिविटीज और गेम्स में वह खुद को व्यस्त रख सकता है।

महिला मित्र से सेक्स के दौरान गेम 2 मिनट में खत्म हो गया, क्या करूं?

महिला मित्र से सेक्स के दौरान गेम 2 मिनट में खत्म हो गया, क्या करूं?

सवाल: हाल ही में अपनी एक महिला मित्र के साथ सेक्स के दौरान 2 मिनट में ही गेम ओवर (इजैकुलेशन) हो गया। उसे यह बहुत बुरा लगा। क्या करुं? 

जवाब: आप रोज़ाना केजल (kegel)एक्सर्साइज़ करना शुरू करें और जब भी वक्त मिले इसे करते रहें। 

आप इस एक्सर्साइज़ को अपने डेली रुटीन का हिस्सा बना लीजिए। पहचानने की कोशिश कीजिए कि कहीं आपको ऑफिस या घर में उत्सुकता या फिर चिंता तो नहीं हो रही? अगर ऐसा है तो अपनी उस चिंता को दूर करने की कोशिश करें। बाकी इलाज के लिए आप किसी अच्छे सेक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

My girlfriend can often have multiple orgasms within the space of a few minutes but I am unable to do the same.

My girlfriend can often have multiple orgasms within the space of a few minutes but I am unable to do the same. This sometimes upsets her
My girlfriend can often have multiple orgasms within the space of a few minutes but I am unable to do the same. This sometimes upsets her so I want to know if there is anyway that I can resume sex immediately after climaxing? I usually have to wait 10-15 minutes


Half an hour to one hour is usually required for the penis to return to a satisfactory erection. You may try to increase foreplay with your partner and start intercourse even after she reaches orgasm. Try and identify the cause for the multiple orgasms. It is usually achieved by stimulating the clitoris which is situated in the upper most part of the vagina and is a counterpart to the penis.

My wife and I are planning to have a child for sometime, but unfortunately things are not working out. Does masturbating daily have any bearing on this?

My wife and I are planning to have a child for sometime, but unfortunately things are not working out. Does masturbating daily have any bearing on this?
I am a 30-year-old man. I have been married for over two years, and we are planning to have a child for some time, but unfortunately things are not working out. I have a habit of masturbating daily. I want to know if this has any bearing on my wife not getting pregnant. Also, my erections don’t last long and I am unable to satisfy my wife.


Over doing masturbation and neglecting intercourse with your wife will no doubt hinder the conceiving process. To satisfy each other, increase your foreplay. For your premature ejaculation consult a sexpert.

My wife and I have a healthy sex life. We have been trying to have a baby but she has been unable to conceive so far. What should we do? Please help us.

My wife and I have a healthy sex life. We have been trying to have a baby but she has been unable to conceive so far. What should we do? Please help us.
My wife and I have a healthy sex life. We have been trying to have a baby for the last two months, but she has been unable to conceive so far. We’d like you to guide us and suggest, if possible, opportune times or diet that will help my wife conceive.

With regular menstruation, the ovum will be released on the 14th day. It is advisable to have intercourse on alternate days between 10th and the 15th day. Ensure that your wife rests in bed for at least half an hour after intercourse. Also, both of you should get yourself examined. Advise your wife to visit a gynaecologist, and you should get your spermatic fluid test done. If pregnancy does not occur after some months of trying, then both of you should visit a sexpert