Friday, August 17, 2018

मैं 47 साल का हूं। मुझे एक ही रात में एक से ज्यादा बार सहवास करने में दिक्कत होती है।

सवाल: मैं 47 साल का हूं। मुझे एक ही रात में एक से ज्यादा बार सहवास करने में दिक्कत होती है। पहले मैं आसानी से ऐसा कर लेता था। इस वजह से मेरी पत्नी काफी नाखुश रहती है। मैंने कुछ दवाएं भी ली थीं जिनका कुछ खास असर नहीं हुआ। मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब: इस बात को अच्छी तरह समझ लें कि सहवास कितनी बार करने से ज्यादा जरूरी है कैसे करते हैं। संभोग का सही मतलब है, बराबर का आनंद। अगर यह दोनों को मिल रहा है तो फ्रीक्वेंसी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पार्टनर की एक ही रात में कई बार सहवास की इच्छा होती है तो ऐसा यकीनन करें, लेकिन रास्ते दूसरे भी हैं। बस जरूरी है कि अपने पार्टनर को मंजिल पर पहुंचाना। रास्ता कौन सा चुनते हैं, इसका महत्व नहीं है। उम्र के साथ-साथ कुछ फर्क जरूर पड़ता है। फ्रीक्वेंसी घट सकती है लेकिन गुणवत्ता वैसी ही बनी रहती है। सहवास में चरमसीमा का आनंद आखिरी दम तक बना रहता है। 

नोट: किसी भी तरह की दवाई अपने डॉक्टर के सलाह के बिना न लें। 

प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन है, क्या करूं?

प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन है, क्या करूं?

सवाल: मैं 24 साल का हूं मुझे अपना प्राइवेट पार्ट ऊपर की तरफ कुछ टेढ़ा लगता है। कहीं इससे मेरी सेक्सलाइफ में कोई परेशानी तो नहीं खड़ी हो जाएगी? 

जवाब: प्राइवेट पार्ट में थोड़ा टेढ़ापननॉर्मल-बात है। किसी का भी प्राइवेट पार्ट उत्तेजित होने पर शरीर से 90 डिग्री का कोण नहीं बनाता। ये राइट-लेफ्ट या ऊपर-नीचे, किसी भी तरफ 
थोड़ा झुका होता है। इससे प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होती। यह वैसा ही है, जैसे दरवाजे से भीतर जाते वक्त जरूरी है भीतर जाना, फिर चाहे थोड़ा सिर ऊपर हो या नीचे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

प्राइवेट पार्ट में तनाव से होता है दर्द

प्राइवेट पार्ट में तनाव से होता है दर्द

सवाल: मेरी उम्र 42 साल है। शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। पिछले 4-5 महीने से जब भी प्राइवेट पार्ट में तनाव आता है तो इसमें दर्द होता है। प्राइवेट पार्ट में थोड़ा टेढ़ापन भी महसूस होता है। क्या इससे सहवास करने में कोई परेशानी होगी? -एक पाठक 

जवाब: इस उम्र में कई बार प्राइवेट पार्ट में कैल्शियम युक्त एक क्लॉटिंग बन जाती है, जिसकी वजह से तनाव आने पर इसमें थोड़ा दर्द का अहसास होता है। कभी-कभी प्राइवेट पार्ट में टेढ़ापन भी आ जाता है। इस बीमारी का नाम 'पायरोनीज' है। बेहतर यह होगा कि आप प्राइवेट पार्ट का अल्ट्रासोनॉग्रफी करवा लें। इसमें 1000 रुपये के लगभग खर्च आएगा। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप इस बीमारी से ग्रसित हैं या नहीं। सोनॉग्रफी की रिपोर्ट के साथ किसी अच्छे हॉस्पिटल के यूरॉलजिस्ट से मिलें। वैसे, अगर सहवास के समय प्रवेश में परेशानी नहीं है तो सर्जरी करवाने की खास जरूरत नहीं है। 

मेरे एक टेस्टिस का साइज बड़ा है, क्या सेक्स में दिक्कत आएगी?

मेरे एक टेस्टिस का साइज बड़ा है, क्या सेक्स में दिक्कत आएगी?

सवाल: मेरा एक टेस्टिस बड़ा हो गया, हालांकि इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मुझे अजीब सा लगता है। क्या मुझे इसकी वजह से शादी के बाद संबंध बनाने या बच्चा पैदा करने में परेशानी होगी? 
जवाब: अगर आपको लगता है कि एक टेस्टिस बड़ा हो गया है तो घबराने जैसी कोई बात नहीं। कई बार टेस्टिस के बाहरी आवरण में पानी भर जाता 

Thursday, August 16, 2018

ज्यादा टाइम नहीं पार्टनर की संतुष्टि जरूरी

ज्यादा टाइम नहीं पार्टनर की संतुष्टि जरूरी

सवाल: मैं पार्टनर के साथ 2 से 3 घंटे तक सहवास करना चाहता हूं। मुझे बताएं कि मैं 100 एमजी देसी वायग्रा का किस तरह उपयोग करूं? -एक पाठक 





जवाब: सहवास में तीन स्टेज होते हैं। फोरप्ले, प्ले(सहवास) और आफ्टर प्ले। इन तीनों में से फोरप्ले को ही ज्यादा टाइम देना चाहिए। क्योंकि जो मजा सफर में है वह मंजिल में नहीं। 
फोरप्ले के दौरान जब आपका पार्टर प्रवेश के लिए तैयार हो जाए, तभी प्रवेश करें। क्योंकि पार्टनर प्रवेश के लिए तैयार है या नहीं, यह बात वही बता सकता है। वहीं क्लाइमेक्स के बाद भी कुछ टाइम अपने पार्टनर के साथ बिताएं। ताकि उसे ऐसा न लगे कि उसे नींद की गोली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। सहवास में टाइम कितना लंबा खींचना है इस पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। जरूरी है संतोष/संतुष्टि। सिर्फ 3 मिनट का सहवास भी संतुष्टि देने वाला हो सकता है। 

नोट: सहवास का आनंदायक और खूबसूरत होना जरूरी है ना कि इसमें ज्यादा समय लगाना।

तो जल्दी क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंचेंगे आप!

सवाल: मैं 24 साल का हूं। मेरे प्राइवेट पार्ट की फोर स्किन निचले हिस्से से जुड़ी हुई थी और पीछे नहीं जाती थी। 2 साल पहले मैने circumcision (पुरुष के प्राइवेट पार्ट के आगे की स्किन को हटाने के लिए किया गया ऑपरेशन) कराया, लेकिन ऑपरेशन के बाद परेशानी शुरू हो गई। मैं शीघ्रपतन का शिकार हो गया हूं। सीधे कहें तो मेरी परफॉर्मेंस कम हो गई है। अब सहवास में पहले जैसा आनंद भी नहीं आता। इस तरह की समस्या ऑपरेशन से पहले नहीं थी। क्या शीघ्रपतन की समस्या ऑपरेशन के कारण हो रही है/ जल्द ही मेरी शादी होने वाली है। क्या इसका कोई उपचार है -एक पाठक 

Wednesday, August 15, 2018

जानें, प्राइवेट पार्ट के साइज से क्यों नहीं पड़ता फर्क

सवाल: मैं 40 साल का हूं। मुझे कोई बीमारी नहीं। लेकिन मेरा प्राइवेट पार्ट दिन-ब-दिन छोटा होता जा रहा है। कृपया कोई इलाज बताएं? 
जवाब: जब कोई आदमी टेंशन में हो तो उस वक्त प्राइवेट पार्ट में कुछ वक्त के लिए खून कम हो जाता है और ऐसा महसूस होता है कि इसका साइज घट गया है। जब आप तनाव-मुक्त हो जाएंगे तो प्राइवेट पार्ट सामान्य स्थिति में आ जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो जितनी फिक्र करेंगे, यह उतना ही सिकुड़ जाएगा और जितना बेफिक्र हो जाएंगे, वह फिर से अपनी नॉर्मल साइज का हो जाएगा। सच तो यह है कि एक ही अवस्था में चिंतित